महिला की सं’देहास्पद स्थिति में मौ’त:लटकी हुई मिली ला’श, मायके वालों ने लगाया पति पर ह’त्या का आ’रोप

पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत आलमपुर के नजदीक बुधवार को विवाहिता की फांसी लगाकर संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। लड़की के परिजनों ने लड़की के पति एवं उसकी ननद पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ के रानीपुर निवासी स्वर्गीय उमेश पंडित के बेटी नेहा कुमारी (24 वर्ष )की शादी पटना सिटी के आलमपुर निवासी अरुण पंडित के पुत्र वीरू पंडित( 27 वर्ष )लगभग 3 वर्ष पूर्व हुई थी। नेहा के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनके पति वीरू पंडित और वीरू की बहन सुधा कुमारी मिलकर नेहा से हमेशा मारपीट किया करते थे।

नेहा के परिजन अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वीरू पंडित अपनी बहन सुधा कुमारी की बातों में आकर अपनी पत्नी को हमेशा मारपीट किया करता था और पैसे की मांग करता रहता था। उन्होंने बताया कि वीरू पंडित मोटरसाइकिल बनाने का काम किया करता है। वीरू की एक बेटी भी है।

अरविंद ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की उनकी बहन की मौत हो गई है। जब वे लोग घर पहुंचे तो नेहा को खोजने लगे लेकिन नेहा के ससुराल वाले उसे लेकर अस्पताल में भर्ती करा कर वहां से भाग निकले थे।

नेहा के परिजनों ने आरोप लगाया कि जब भी नेहा के शव को देखने बाईपास कर्मलीचक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने उन लोगों के साथ बदतमीजी की और शव को देखने नहीं दिया गया।

इस हादसे से परेशान नेहा के परिवार वालों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाईपास पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading