बुलेट नहीं मिलने से पत्नी को पी’टा:पत्नी की हा’लत गंभीर; अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेगूसराय में कलयुगी पति का करतूत एक बार फिर सामने आया जहा दहेज में बुलेट नहीं मिलने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और इससे मन नहीं भरा तो गले में फंदा डालकर हत्या करने का भी प्रयास किया। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाजरत है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकरा गांव की है। घायल महिला की पहचान शोकारा गांव के रहने वाले मोहम्मद इकबाल की पत्नी साजदा खातून के रूप में की गई है।

घायल साजदा खातून के पिता ने बताया कि ससुराल वालों के द्वारा जबरन दहेज में बुलेट मांगता है। शादी के समय एक मोटरसाइकिल दिए थे।लेकिन वह मोटरसाइकिल वापस कर दिया और कहने लगा मुझे दहेज में बुलेट चाहिए। उसके बाद से ही लड़की के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज करते रहता था।

इसको लेकर कई बार लड़के के घर पर जाकर समझाने का काम भी किया गया। फिर भी लगातार लड़की के साथ मारपीट गाली-गलौज और बुलेट की मांग करते रहता था। आज भी लड़के के द्वारा जबरन बुलेट का डिमांड किया गया।

जब लड़की इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने लड़की को बेरहमी से पिटाई किया। इससे मन नहीं भरा तो गले में फंदा लगाकर हत्या करने का प्रयास किया। यहां के स्थानीय लोगों ने किसी तरह मुझे जानकारी दी गई।

आनन-फानन में शोकरा गांव पहुंचकर घायल अवस्था में अपने लड़की को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 4 साल पहले शादी मोहम्मद इकबाल से अपनी पुत्री को बड़े धूमधाम से किए थे उस समय जो पढ़ा था वह लड़की को दिए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading