अ’वैध निर्माण पर यूपी मॉडल से हुई कार्रवाई:बेगूसराय में सरकारी स्कूल की जमीन पर था अ’तिक्रमण

बेगूसराय में प्रशासन के द्वारा यूपी मॉडल पर बुलडोजर चलाया गया। यह पुरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। जहां सरकारी स्कूल की अतिक्रमित जमीन को कोर्ट के आदेश से बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिराया गया।

इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल सहित भगवानपुर सीओ वीणा भारती और भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उपद्रवियों से निपटने को भाड़ी मात्रा में बीएमपी के विशेष बल एवं महिला बल के साथ अतिक्रमन स्थल पर पहुँचे जहाँ उत्क्रमित कन्या मध्यविद्यालय कविया के अतिक्रमित जमीन को बुलडोजर से तोड़ कर खाली करवाया ।

इस सम्बंध में सीओ वीणा भारती ने बताया कि उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय की जमीन खेसरा 1105 पर रामसागर महतों एवं खेसरा 1102 पर राजकुमार महतों कब्जा अवैध कब्जा किये हुए था।

 

जो मामला लोकायुक्त में चल रहा था ।जिला पदाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है।इस सम्बंध में सम्बंधित पक्ष को 5 बार नोटिश किया गया ।पर उन्होंने खाली नही किया अंत में आज बुलडोजर चलवा कर खाली करवाया गया है।

 

गुरुवार को अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व सीओ वीणा भारती, भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार कर रहे थे। इस दौरान राजस्व कर्मचारी हरेराम कुँवर ,एस आई शेलेंद्र कुमार , जे एस एस जितेंद्र कुमार,स्वच्छ भारत मिशन के प्रखण्ड समन्वयक चरणजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading