मुजफ्फरपुर। पूर्वी चंपारण के पताही थाने के जिहुली गांव में जमीन बिक्री के 60 लाख रुपये के वि’वाद में कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई को खाने में वि’षैला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आननफानन में मिठनपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौ’त हो गई। मृ’तक जिहुली गांव के 55 वर्षीय सुनील कुमार सिंह हैं।
वह मुजफ्फरपुर के खबड़ा एमपीएस साइंस कॉलेज के पास परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। मामले में मृ’तक की पत्नी रानी सिन्हा ने आहियपुर थाने में बयान दर्ज कराया है।
उसने अपने देवर व जेठानी को आ’रोपित किया है। पुलिस ने श’व का पो’स्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

