सराय थाना क्षेत्र के बेनीपुर बोअरिया गांव से एक साथ दो बहनों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। दोनों बहनें नवालिग हैं। इस संबंध में लड़की के पिता ने सराय थाना में मामला दर्ज कराया है।


आवेदन मामले में कहा गया है मेरी दो पुत्री एक जून को शाम 5 बजे चौक पर समान खरीदने गई थी, जहां से वापस घर नहीं आयीं। खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुम होने से पूर्व वह किसी लड़के से बात करती थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



