खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरे मासूम, किशनगंज और अररिया में डू’बने से चार बच्चों की मौ’त

अररिया और किशनगंज में गुरुवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। अररिया में फरकिया पंचायत और किशनगंज के समदा गांव में घटना हुई।अररिया में डूबने वाली दोनों लड़कियां हैं जबकि किशनगंज में दोनों लड़के हैं। मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरे मासूम, किशनगंज और अररिया में डूबने से चार बच्चों की मौत

मारी गई बच्चियों के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मधु कुमारी (11), उषा कुमारी (9) व गांव के अन्य बच्चियां जलावन चुनने बहियार गयी थी। इस दौरान चौड़ी धार के समीप ऊषा और मधु धार में नहाने चली गयी।

देखते ही देखते दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गयी। दोनों बच्चियों के धार के गहरे पानी में जाते देख अन्य बच्चे हल्ला करने लगे।

इस बीच इधर से जा रहे गांव के दो युवक की नजर धार के समीप हल्ला कर रहे बच्चियों पर पड़ी। गांव के दोनों युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद धार से दोनों बच्चियों को निकाला। लेकिन  तबतक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading