‘अग्निपथ’ पर बवाल के बीच बोले गिरिराज सिंह-बिहार में ऐक्टिव हैं RJD के गुंडे

‘अग्निपथ’ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इसमें आरजेडी के गुंडे भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शामिल गैर-छात्रों की पहचान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

VIDEO: कहां खफा हैं चिराग, इतना हंसमुख चेहरा है, प्यार से बोलते हैं; एलजेपी  की नाराजगी पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह | Jansatta

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि ‘अग्निपथ’ योजना युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था है। उन्‍होंने कहा कि यदि हम आर्मी में चार में से एक को लेंगे तो अन्य तीन लोग अगले चार साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। उन्‍होंने राज्य सरकारों से आग्रह किया कि दंगों में गैर-विद्यार्थियों की पहचान करें ताकि जिम्‍मेदारी तय की जा सके।

गौरतलब है कि ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर देश के कई हिस्‍सों और खासकर बिहार में युवाओं का गुस्‍सा देखने को मिल रहा है। सबसे ज्‍यादा विरोध बिहार में ही हो रहा है। शुक्रवार को भी उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया।

आठ से ज्‍यादा जिलों में तोड़फोड़, पत्‍थरबाजी और आगजनी की। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान कई बसों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की गई है।

कई स्‍थानों पर सड़कों पर जाम लगाया गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है वह आरजेडी के गुंडे करवा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading