अयोध्या में साकेत महाविद्यालय के 4 शिक्षकों को चपरासी ने पानी के साथ पिला दिया ए’सिड

अयोध्या में साकेत महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने पानी में एसिड मिला कर पिला दिया। इससे तीनों प्राध्यापकों की तबीयत बिगड़ गई। इनका प्रारम्भिक इलाज श्रीराम अस्पताल में करने के बाद मेडिकल कॉलेज में जांच की गई। जांच में एसिड से शरीर के अंदरूनी हिस्से में प्रभाव पड़ने की पुष्टि हुई है।

Sulphuric Acid, for Cleaning Agent, Rs 5000/ton Shrihari Enterprises | ID:  14167843473

साकेत महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार राय के साथ तीन अन्य प्राध्यापक डॉ. सुधीर राय, डॉ. जन्मेजय तिवारी और डॉ. मेहंदी प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। तेज गर्मी से परेशान सभी प्राध्यापकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से  पानी मंगवाया।
जैसे ही इन प्राध्यापकों ने पानी की कुछ घूंट पी तो बेहद अजीब स्वाद लगा। इस बीच कुछ घूंट अंदर चले गए। इनमें से डॉ. अशोक राय  की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इलाज के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज लाया गया।
मेडिकल कॉलेज में सभी प्राध्यापकों की इण्डोस्कोपी जांच हुई।  जांच में शरीर के अंदरूनी हिस्से में एसिड अटैक होने की पुष्टि हुई है। इस बारे में जब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हो सकता है एसिड नहीं कोई अन्य पदार्थ मानवीय चूक के चलते चपरासी ने दे दिया हो।
आरोपी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दी गई है। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.