दरभंगा में अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन में फंसी स्कूल बस, बस के अंदर रोते दिखे बच्चे

दरभंगा में अग्निपथ योजना को लेकर तीसरे दिन भी जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने म्यूजियम गुमटी के पास सड़क जाम कर दिया। जिसमें बच्चों से भरी एक स्कूल बस फंस गई।

दरभंगा के म्यूजियम गुमटी के पास आक्रोशित युवाओं द्वारा रेलवे ट्रैक पर बैठे कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में 7 से 8 बच्चे स्कूल बस में बैठे हुए है और बाहर हो रही हिंसा को देख रहे। इन बच्चों ने बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का ड्रेस पहना हुआ है।

ऐसे में बस के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने जैसे ही बच्चों से पूछा कि क्या आपको डर लग रहा है, तो वह बच्चों रोने लगे। उनके चेहरे पर डर का भाव साफ-साफ देखा जा रहा था। मिली जानकारी का अनुसार ये वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा।

वहीं, दरभंगा के म्यूजियम गुमटी के पास आक्रोशित युवाओं द्वारा सड़क जाम किया गया। ये विरोध प्रदर्शन अग्निपथ योजना को लेकर किया गया। वहीं, कई युवा ने रेलवे ट्रैक पर बैठे कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना, विश्वविद्यालय थाना, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पह पहुंच गए। जहां उन्होंने युवाओं को समझा-बुझा कर रेलवे ट्रैक से हटाया और आवागमन शुरू करवाया।

बता दें कि केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला। राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 9 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस पर पथराव किया गया। कुछ जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading