SHEOHAR : मांगों को लेकर सदर अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

SHEOHAR : आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना सदर अस्पताल के मुख्य द्वार कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया है कि अब 600 प्रोत्साहन राशि नहीं 18000 मानदेय चाहिए, आशा कार्यकर्ता के जिला अध्यक्ष रेखा देवी ने बताया है कि टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने तथा कई काम करने के बदले हमें अब 600 प्रोत्साहन राशि नहीं चाहिए, बस हमें मानदेय के रूप में 18000 चाहिए।

धरना प्रदर्शन में सचिव गीता देवी शिवहर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा देवी , सुनीता देवी , चंदा देवी, शांति देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुराना सदर अस्पताल पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया है कि इस महंगाई के दौर में जहां सभी विभागों के विभिन्न कर्मियों को मानदेय में बढ़ोतरी की जा रही है वहीं हम काफी मेहनत करते हैं, हमको भी मानदेय मिलनी चाहिए। सिविल सर्जन के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को समझाया गया है कि आपकी मांगे को बिहार सरकार के समक्ष रखी जाएगी तथा आपके आवेदन को वहां भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.