ब्रह्मास्त्र और शमशेरा को लेकर रणबीर पर पड़ा दबाव

पिता ऋषि कपूर के साथ अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनके पिता ऋषि कपूर की तबीयत गंभीर बताई जा रही थी। न्यूयॉर्क में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद हैं। खबर है कि ऋषि कपूर का पूरा परिवार उनकी देखभाल में लगा हुआ है | वहीं, उनके बेटे रणबीर पर लगातार काम का दवाब भी बढ़ रहा है। खबर है कि उन्होंने शमशेरा की शूटिंग के लिए समय की मांग की है।


सूत्रों के मुताबिक  रणबीर सिंह के खाते में बड़े बजट की दो फिल्में हैं। एक ब्रह्मास्त्र तो दूसरी शमशेरा। लेकिन शमशेरा के लिए रणबीर के पास समय का आभाव है जिसके चलते यशराज बैनर और करण मल्होत्रा से उन्होंने समय मांगा है। वहीं, ब्रह्मास्त्र डायरेक्ट कर रहे अयान मुखर्जी फिल्म के कुछ हिस्सों से संतुष्ट नहीं होने के कारण उन्होंने रणबीर से फिल्म के सीन बदलने के लिए रीशूट का समय मांगा है। वहीं, अगर बात करें रणवीर की अगली फिल्म शमशेरा की तो यह डकैत विषय पर आधारित फिल्म है। रणबीर इस फिल्म में ब्रह्मास्त्र के रीशूट से पहले हाथ नहीं डालना चाहते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शमशेरा को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आखिर में आपको बता दें कि ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर का एक बार फिर बयान था। बयान में उन्होंने कहा था कि ऋषि को कैंसर नहीं हुआ है। उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यहां उनका इलाज चल रहा है और जल्दी ही वह ठीक होकर हमारे साथ घर चलेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.