एक्टर आलोक नाथ को विनता नंदा रेप मामले में दिंडोशी सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी है। प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोकनाथ पर लगाया था रेप का आरोप.. रेप का आरोप झेल रहे एक्टर आलोक नाथ को कोर्ट ने राहत दी है । मामले की सुनवाई बीते 26 दिसंबर को की गई थी लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया था। अब सेशन कोर्ट ने आलोक नाथ को अग्रिम जमानत देते हुए अपना फैसला सुना दिया है।
