मंदिर में प्रवेश पर महंत ने ग’र्भवती महिला को ला’त-घू’सों से बुरी तरह से पी’टा, र’क्तस्राव से बि’गड़ी हा’लत

सीतापुर जिले में सिधौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जेल से छूटे महंत द्वारा मंदिर में प्रवेश करने पर गर्भवती महिला को लात-घूंसों से मारा पीटा जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

कोतवाली इलाके के ग्राम अंधना निवासी प्रेमशंकर मिश्रा पुत्र स्व. गंगाप्रसाद ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे उनकी गर्भवती बहू महिमा मिश्रा और प्रीती मिश्रा पुत्री दीपू राधाकृष्ण मंदिर अंधना गांव पूजा करने गई थीं।

मंदिर के महंत गुरु प्रसाद पुत्र गंगा प्रसाद व मुरलीधर पुत्र गंगाप्रसाद ने मंदिर प्रवेश को लेकर गालियां देने लगा। मंदिर परिसर में जाने को लेकर दोनों ने हमला महिलाओं को लात घूसों से मारा, बहू को रक्तस्राव होने लगा। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रेम शंकर मिश्र ने कहा कि अकारण ही महिलाओं की महंत पिटाई करने लगे। यह आपराधिक छवि के व्यक्ति है। इसमें गुरु प्रसाद 14 वर्ष बाद दया याचिका जेल पर छूटे हैं।

पीड़ित के परिवारी जनों को जान माल व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.