शेखपुरा में महिला का म’र्डर:नदी किनारे मिली ला’श; मायके वालों का आ’रोप- द’हेज के लिए ससुराल वालों ने मा’र डाला

शेखपुरा के सदर प्रखंड के बिहटा गांव में एक महिला की लाश मिली है। मायके वालों का आरोप है कि दहेज नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों ने 35 वर्षीय महिला रेखा देवी की हत्या कर गांव से काफी दूर एक बहनेवाली एक नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - Dainik Bhaskar

इसे शुक्रवार के दिन पुलिस ने बरामद कर महिला की लाश को पोस्टमार्टम करने हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। मृतका बिहटा गांव निवासी राम दयाल चौधरी की पत्नी बताई गई है। छापेमारी का नेतृत्व हथियावा ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष सह सहायक पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने किया।

इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता और निकटवर्ती नालंदा जिला अंतर्गत सारे थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी ने स्थानीय नगर थाना में अपनी पुत्री की हत्या के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमे मृतका के सास बच्ची देवी, ससुर दामोदर चौधरी, देवर अशोक चौधरी और गोतनी को नामजद अभियुक्त बनाया है। मुकदमे में सूचक ने उल्लेख किया है कि मृतका के सास का एक ढोलना कुछ दिन पहले खो गया था।लेकिन सास सहित अन्य ससुराल परिवार के लोग मृतका के ऊपर चोरी का इल्जाम लगाकर बराबर मारपीट कर रहे थे।

इसी क्रम में ससुराल के लोगों ने रेखा देवी की हत्या गला दबा कर कर के लाश को छुपाने के उद्देश्य से नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।उधर अन्य सूत्रों का कहना है कि ससुराल वालों के प्रताड़ना से ऊबकर महिला ने विषपान कर आत्महत्या कर ली।

जिसके बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से घर वाले उसकी लाश को नदी के किनारे झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस मामले में किसी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.