सीवान में बड़ी वा’रदात, लू’ट का वि’रोध करने पर सीएसपी संचालक की गो’ली मा’रकर ह’त्या

बिहार के सीवान जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के पोस्ट ऑफिस के समीप की यह घटना है। मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी बैजनाथ प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के पोस्ट आफिस के समीप अरविंद कुमार का एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र है। शुक्रवार की दोपहर अरविंद कुमार अपने सीएसपी केंद्र पर उपभोक्ताओं से पैसे की लेनदेन कर रहा था।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने काउंटर पर रखे रुपयों से भरा बैंक को अपने तरफ खींचने की कोशिश की।

जिसका सीएसपी संचालक ने विरोध किया दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्टल से सीएसपी संचालक पर हमला कर दिया। जो गोली सीएसपी संचालक के हाथ में मोबाइल फोन को फाड़ते हुए दाहिने साइड कुर्सी की तरफ निकल गई।

इसके बावजूद भी सीएसपी संचालक ने बदमाशों के हाथ में रुपयों से भरा बैग नहीं दिया। जिसके बाद एक बदमाश ने सीएससी सेंटर से थोड़े पीछे हटकर दूसरी गोली चला दी। बता दें कि दूसरी गोली सीएसपी संचालक के पेट के अंदर घुस गया। इतने देर में स्थानीय शोर मचाना शुरू कर दिए। जिसके बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इस संबंध में बसंतपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एसबीआई के सीएसपी संचालक से लूट करने का बदमाशों ने प्रयास किया जिसका विरोध करने पर जाते वक्त बदमाशों ने सीएसपी संचालक की गोली मार दी। अपराधी लूट का एक भी रुपए लेकर नहीं गए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading