मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के पांच जिलों में लगाए जाएंगे प्रीपेड मीटर, जानें क्या हैं योजना…

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के पांच जिलों में आगामी 30 माह में शहर से गांव तक 26 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। इसमें करीब सात लाख मीटर केवल मुजफ्फरपुर जिले में लगेंगे। इसको लेकर पटना में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने सिक्योर मीटर्स लिमिटेड कंपनी के साथ करार किया।

इसके तहत उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी पंचारण में ये 26 लाख प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व बिहार स्टेट पॉवर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के सीएमडी संजीव हंस के समक्ष यह करार हुआ। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के प्रति उपभोक्ताओं को प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है।

सूबे में अब तक 8.29 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुका है। यह एजेंसी प्रीपेड मीटर लगाने के अलावा सिक्योर मीटर एनर्जी ऑडिट भी करेगी। उन्होंने बताया कि बिहार को इसके लिए दो फेज में बांटा गया। पहले फेज में विभिन्न जिलों में शहरी क्षेत्र में करीब आठ लाख से अधिक मीटर लगाकर बिहार देश में पहले स्थान पर है।

इस करार के बाद दूसरा फेज शुरू होगा। इन पांचों जिलों के ग्रामीण व शहरी इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। जल्द मीटर लगेगा। इससे पहले 13 मई को साउथ बिहार के कई जिलों जैसे भागलपुर शहर, बांका, जमुई, शेखपुरा के ग्रामीण क्षेत्र में दस लाख स्मार्ट मीटर लगाने का करार जीनस पावर के साथ हुआ था।

बिजली के एमडी प्रभाकर, मीटर लगाने वाले एजेंसी के पदाधिकारी व सीनियर प्रोटोकॉल ऑफिसर ख्वाजा जमाल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विषय में उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता व मीटर लगाने के कुशल प्रबंधन के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading