नए प्रभारी ने पीएचसी में दिया योगदान

मुजफ्फरपुर। मुशहरी पीएचसी में नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व चिकित्सा पददाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा।

मौके पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुशहरी पीएचसी और यहां से जुड़े एपीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी पहली प्रथमिकता होगी।

पीएचसी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की ससमय उपस्थिति के साथ रात्रि सेवा में रोस्टर का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक कुमार, रौशन कुमार, उपेंद्र दास, जयकांत सदा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.