शिक्षक को हुआ था आधी उम्र की लड़की से प्यार, आखिर कैसे छात्रा-शिक्षक की हो गई मौ’त, जानें विस्तार से…

मुजफ्फरपुर : एक बार फिर मुजफ्फरपुर में चौकानें वाली खबर आ रही है। जहां एक शिक्षक और छात्रा की मौत से स’नसनी फैल गई। दोनों की ला’श बूढ़ी गंडक नदी से मिली है। विशेष बात यह है कि एक ही टुपट्टे से दोनों के श’व फं’से हुए थे। छात्रा की उम्र, शिक्षक से आधी से भी कम है। दोनों 17 जून से घर से गायब थे। शिक्षक ने अपनी पत्नी को मैसेज भी किया था, जिसमें उसने कहा कि अलविदा, अब मैं नहीं आऊंगा।

श’व मिलने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही है। कोई आ’त्मह’त्या बता रहा, कोई ऑनर कि’लिंग। वहीं दोनों परिवार एक-दूसरे पर ह’त्या का आ’रोप लगा रहे हैं। मामला जिले के मुशहरी थाना के बुधनगरा का है। नाबालिग (15 साल) 10वीं की छात्रा थी।

जबकि कोचिंग टीचर की उम्र 33 साल थी। दोनों के बीच 2 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छात्रा के भाई दीपक ने शिक्षक के परिवार वालों पर दोनों की ह’त्या करने का आ’रोप लगाया है। वहीं मृ’त शिक्षक के परिजन ने लड़की पक्ष पर ह’त्या की बात कही है। पुलिस भी उधेड़बुन में फं’सी हुई है। ह’त्या या आ’त्मह;त्या अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

थानेदार शशिभूषण कुमार का कहना है कि पो’स्टमार्टम रिपोर्ट से ही राज खुलेगा। पुलिस जांच में पता लगा कि दोनों दो साल से प्रेम सम्बन्ध में थे। इसकी जानकारी शिक्षक की पत्नी और लड़की के घरवालों को भी पता लग गयी थी। इसका दोनों परिवार ने वि’रोध करना शुरू कर दिया था।

इधर, एक महीने पहले ही छात्रा के घरवालों ने उसका कोचिंग जाना बंद करा दिया था। वह दसवीं क्लास में पढ़ती थी। इसके बाद भी दोनों छु’पकर मिलते थे। इसकी भनक शिक्षक की पत्नी को लग गयी थी। मृ’तक के चचेरे भाई का कहना है कि पत्नी उसे खूब टॉर्चर करती थी। इस बात से वह काफी मानसिक तनाव में रहता था। पिछले कुछ दिनों से कोचिंग में भी ठीक से ध्यान नहीं दे रहा था। घर में भी हमेशा वि’वाद होता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.