भागलपुर: अग्निपथ सेना भर्ती योजना के वि’रोध में जगह-जगह हो रहे प्र’दर्शन के दौरान रेलवे को भारी नुकसान हुआ है। प्र’दर्शनकारियों के उ’पद्रव पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने भी कमर कस लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर भागलपुर में आरपीएसएफ की पूरी बटालियन भेजी जा रही है।
शनिवार को इस बारे में आरपीएफ इंस्पेक्टर और स्टेशन अधीक्षक को पत्र मिल गया है। बताया गया कि आरपीएसएफ बटालियन में 80 जवान और अफसर होंगे। अगर उप’द्रवियों ने रेल परिचालन में किसी तरह की बा’धा पहुंचाने की कोशिश की तो उनपर सीधी का’र्रवाई होगी।
भागलपुर में रेलवे यार्ड होने के साथ-साथ यह बड़ा स्टेशन है और यहां कई ट्रेनों की रैक खड़ी रहती है। उ’पद्रवी किसी तरह का नु’कसान न पहुंचा सकें, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। परिवहन विभाग के सचिव ने सरकारी बसों की सुरक्षा का निर्देश जिलाधिकारी व एसएसपी को दिया है। पत्र में कहा कि छात्र व नौजवानों द्वारा सरकारी संपति व बसों को क्ष’तिग्रस्त किया जा रहा है।
इसीलिए भागलपुर, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, पटना, आरा, बिहार शरीफ प्रतिष्ठानों में स्थित बसों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। इधर क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि सभी डिपो में सुरक्षा क’ड़ी हो गयी है। बिहार बंद होने के कारण तीनों डिपो से लगभग 40 गाड़ियां नहीं चलीं। नवगछिया भाजपा कार्यालय में एसएसबी के 32 जवानों की एक कंपनी तैनात की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल ने जानकारी दी। सूबे के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यालयों पर तो’ड़फो’ड़ के बाद कार्यालयों की सु’रक्षा बढ़ा दी गयी है। जिला प्रशासन ने 18 से लेकर 20 जून तक महत्वपूर्ण जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तै’नाती की है। भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि अन्य जिलों की घ’टनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा कार्यालय की सु’रक्षा बढ़ा दी गयी है। शनिवार को काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।
