मुजफ्फरपुर: मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, गया, बांका, भागलपुर, दरभंगा व मधुबनी जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ ग’र्जन व व’ज्रपात के साथ वर्षा होने की प्र’बल सं’भावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने इन जिलों से स’तर्क और सा’वधान रहने पर जोर दिया है।
वहीं ऐसे मौसम में खुले में न रहने और शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लेने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना में रविवार दोपहर अचानक तेज हवा चलने व बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उपरी हिस्से में लगातार 15 दिनों से ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर बिहार में पूर्व और दक्षिण पूर्व हवा और दक्षिण बिहार में पछुआ हवाओं का प्रभाव है।
जिसकी वजह से बिहार के उत्तरी हिस्से में स्थित पूर्वी-पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, गोपालगंज, मधुबनी सहित 23 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं।


