सांप के ड’सने से महिला की मौ’त

बेगूसराय : बेगूसराय में रविवार की अलसुबह अपने फूंस के घर के सामने बैठी महिला की ज’हरीले सांप (अधसर) के डंसने से जा’न चली गई। घ’टना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर गांव की है।

मृ’तक महिला की पहचान सुभाष पासवान की पत्नी 30 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई है। पत्नी की मौ’त के बाद पति की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पति का पत्नी के जाने के गम में रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह पार्वती देवी अपने फूस के घर के सामने बरामदा पर बैठी हुई थी। तभी सुबह सुबह झाड़ी से निकलकर विषैले सर्प ने उसे डस लिया। जब तक लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया। तब तक उसकी जा’न चली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पार्वती देवी और उसका पति गांव में ही खेतिहर मजदूरी का काम करते थे। जिससे तीन लड़का और दो लड़की सहित पांच बच्चों का भरण पोषण हो रहा था। अब पत्नी के म’रने के बाद पति अकेला हो गया।

वह पत्नी के जाने के गम में बार-बार बे’होश हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से यह अधसर सांप डेरा डाला हुआ था। इससे पहले दो मुर्गे की जान अधसर ने ले ली थी। तीसरी जा’न इस महिला को रविवार की सुबह सांप ने लिया है। वही पार्वती देवी की मौ’त के बाद परिजनों में को’हराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading