मुजफ्फरपुर : सकरा पुलिस ने छा’पेमारी कर मनोहर पट्टी चौर से चोकर लदे ट्रक से 409 कार्टून शराब ब’रामद की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छा’पेमारी कर ट्रक के पास खड़ी एक सेंट्रों कार व एक बाइक को भी जब्त किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक व शराब धं’धेबाज सहित अन्य लोग वहां से फ’रार हो गए।
सकरा पुलिस ने क्षेत्र के मनोहर पट्टी चौर से चोकर लदे ट्रक से 409 कार्टून शराब बरामद किया। सोमवार कि सुबह करीब 7:00 बजे ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने छा’पेमारी कर ट्रक के पास खड़ी एक सेंट्रो कार व एक बाइक को भी जप्त कर लिया।
पुलिस को पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक व शराब धं’धेबाज सहित अन्य लोग वहा से फ’रार हो गए। पुलिस का कहना है कि चौर में ट्रक खड़ाकर बड़ी-छोटी गाड़ियों से जहां-तहां शराब की खेप पहुंचाने की योजना थी।
ट्रक से कुछ कार्टून शराब भेज भी दी गई थी। वहीं पुलिस ने बताया कि ट्रक पर यूपी नंबर का प्लेट है। जबकि कार और बाइक पर बिहार का नंबर है।

