मुजफ्फरपुर : राजीव ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया योगा दिवस….

21 जून को आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है, इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आठवां साल है। भारत के साथ-साथ योग की ताकत को अब पूरी दुनिया मान रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए पटना में भी कई जगहों पर योग शिविर लगाया गया। जहां हजारों की संख्या में लोग योग करते दिखे।

मुजफ्फरपुर जिले के रामदयालु स्थित राजीव ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड में योग दिवस को मनाया गया। राजीव ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ आज योगा दिवस  को मनाया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने विभिन्न तरह की योगाभ्यास किया।

कर्मचारियों से हुई बातचीत में उन्होने बताया की योग करने से हर मनुष्य स्वास्थ्य रहता है। बिना लोभ लालच के योग करने से शरीर का विकास होता है। स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है।जीवन में योग से स्वास्थ्य, समृद्धि, सुंदरता, शक्ति, शांति, शाश्वत सुख और सफलता की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि योग से हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होता है। हमें  प्रतिदिन मैं निस्वार्थ भाव से योग करना चाहिए। योग हमारे शरीर को हमेशा स्वस्थ, चुस्त दुरुस्त और फुर्तीला बनाए रखता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading