मुजफ्फरपुर : डेढ़ घंटे की बारिश से देखिये क्या हुआ शहर का हाल?

मुजफ्फरपुर : नगर निगम के दो माह की तैयारी पर डेढ़ घंटे की बारिश भारी पड़ गई। सोमवार की शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई मानस बारिश के महज कुछ देर में स्मार्ट सिटी टापू में तब्दील हो गया। सबसे अधिक खराब स्थिति कल्याणी-मोतीझील की रही, जहां घुटनों से ऊपर तक जलजमाव हो गया।

मोतीझील में बारिश के बाद ढाई फीट पानी चल रहा था। कल्याणी चौक, छोटी सरैयागंज, स्टेशन रोड, क्लब रोड, अमर सिनेमा रोड, जवाहरलाल रोड इन जगहों पर दुकानों में पानी घुस गया। हालत यह हो गई कि झमाझम बारिश के बाद शहर के जिस-जिस सड़क पर कभी पानी नहीं लगा, वहां भी चार घंटे बाद तक उन रोड पर भी जलजमाव की समस्या बनी रही।

बाजार में दुकान से लेकर मोहल्ले तक में लोगों के रसोई तक में पानी घुस गया, यहीं नहीं अपने-अपने दफ्तरों से घरों के लिए निकले उनकी गाड़ियां पानी में फंसने से बंद हो गई।

दुकानदारों ने बताया कि जलजमाव की मुसीबत के साथ शाम में व्यवसाय भी चौपट हो गया। हालांकि बारिश थमने के बाद नगर निगम की पहल नाले से धीरे-धीरे पानी निकलना भी शुरू हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading