मुजफ्फरपुरः बेटी जनने की आ’शंका में ग’र्भवती की ह’त्या, पहले से हैं तीन बेटियां

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान देश भर में जोर शोर से चलाया जा रहा है। बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटी को जन्म देने की आशंका मात्र में गर्भवती की हत्या कर दी गई। विवाहिता की पहले से तीन बेटियां हैं। चौथी बार बेटी जनने की संभावना से आक्रोशित ससुराल वालों ने उसकी जान ले ली। घटना कांटीथाना  क्षेत्र के कोठियां गांव की है।

Depression in pregnancy may alter baby brain - गर्भवती महिलाएं के तनाव में  रहने से हो सकता है शिशु को खतरा

घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान गांव के रजनीकांत की पत्नी रानी कुमारी के रूप में हुई है। इस मामले अल्ट्रासाउंड जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। पता चला है कि मृतका के गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कराई गई थी।

मृतका के पिता ने दामाद समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कांटी थाने में पति समेत चार लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था।

घर से ही महिला की लाश बरामद हुई। मायके वाले पुत्री जनने की आशंका में हत्या का आरोप लगा रहे थे, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पहले से तीन बेटी होने से थे नाराज

एफआईआर के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका के पिता बोचहां के मोहनपुर निवासी रामशृंगार सिंह ने कांटी पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 2014 में अपनी पुत्री रानी कुमारी की शादी कोठियां निवासी देवेन्द्र प्रसाद के पुत्र रजनीकांत से की थी। शादी में उपहार स्वरूप नकद व सामान दिया था। शादी के बाद उनकी पुत्री ने तीन बेटी को जन्म दी। इसके बाद से ससुराल वाले नाराज रहने लगे।

बेटा नहीं होने से करते थे प्रताड़ित

पुत्र नहीं होने को लेकर रानी को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज को लेकर भी दवाब बनाया जाता था। इस बीच रानी फिर से गर्भवती हुई। ससुरालवालों ने लिंग जांच कराया व जब फिर से गर्भ में पुत्री होने की जानकारी हुई तो उसके साथ मारपीटर की। रविवार को उन्हें फोन किया गया कि रानी की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। कुछ देर बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता ने दामाद रजनीकांत, उसके पिता देवेंद्र प्रसाद, देवर लक्ष्मीकांत प्रसाद व उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, ससुरालवालों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात गांव में लोगों को बतायी, लेकिन घटना के बाद से सभी फरार हैं। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव पुलिस ने मायके वालों को सौंप दिया। बोचहां स्थित मायके में महिला का दाह-संस्कार किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading