पत्नी को पी’टने में पति गि’रफ्तार:दोनों श’राबी भेजे गए कोर्ट, एक अन्य ध’राया; पत्नी की शिकायत पर हुई गि’रफ्तारी

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी ओपी पुलिस ने दो पियक्कड़ को शराब के नशे में हंगामा मचाते धर दबोचा। इस बाबत केवटी ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केवटी गांव में शराब पीकर नशे में अजय चौधरी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

शराबी पति से प्रताड़ित पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही ओपी के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर नशे की हालत में उसके शराबी पति को गिरफ्तार कर ली।

गिरफ्तार शराबी केवटी गांव के नंदू चौधरी का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार शराबी की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन से किए जाने पर अत्याधिक मात्रा में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। उधर ओपी पुलिस ने काजी फत्तूचक गांव में छापामारी कर शराब पीकर गांव में हंगामा करते कारू नोनिया उर्फ रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शराबी गांव के स्व रामानंद महतो का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार दोनो शराबी को पुलिस ने मंगलवार को शेखपुरा कोर्ट भेज दिया। जहां कोर्ट के आदेश पर उनसे जुर्माना वसूलने के बाद मुक्त किया जायेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading