मुजफ्फरपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिमूल, तिरहुत दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिमुल संघ से जुड़े 270 समितियों के लगभग 30 हजार सदस्यों, दुग्ध उत्पादकों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने योग की महत्ता को समझते हुए सक्रियता एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं सभी सात जिलों के शीतक केंद्रों पर कार्यक्रम हुआ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तिमुल के प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने कहा कि बढ़ते उम्र के लोगों के लिए जितना योग आवश्यक है उतना ही युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है।
इस दौरान तिमुल, मुख्यालय मुजफ्फरपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञों ने योग के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कॉन्फेड मुख्यालय से प्रबंध निदेशक शिखा श्रीवास्तव व महाप्रबंधक आरके मिश्रा ने मार्गदर्शन किया। संघ के निदेशक मंडल सदस्यों और अध्यक्ष नागेश्वर राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं दूध एवं दुग्ध उत्पादों में उपलब्ध पौष्टिक पदार्थो, विटामिन्स तथा मिनरल से भी अवगत कराया गया। दूध को सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक बताया गया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय रही। वहीं समिति स्तर पर महिलाओं ने योग सीखने व नियमित करने पर भी संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी उमाकांत ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
वहीं योग दिवस के दिन दूध व प्रोडक्ट की महत्ता व जागरुकता लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर नवीन कुमार, डॉ.एसबी हजारिका, फूल कुमार झा, रामाकांत ठाकुर, मुकुल आनंद, जैलेन्द्र कुमार, प्रतिमा सिन्हा, विवेक कुमार झा, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रेमचंद्र ठाकुर, अजीत कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रंजन कुमार, राजा कुमार, विरेंद्र कुमार, नीतू देवी के अलावा अधिकतर शाखा प्रधान व कर्मचारियों ने भाग लिया।



