साफ्टवेयर इंजीनियर सन्नी हत्याकांड में जबलपुर की हर्षिता के परिजनाें की भूमिका संदेह के घेरे में है। हर्षिता व सन्नी में गहरी दाेस्ती थी। जिस समय सन्नी काे शूटर ने गाेली दागी, उस समय भी वह हर्षिता से ही माेबाइल पर करीब सवा घंटे से बात कर रहा था। हर्षिता ने ही सन्नी के पिता काे काॅल कर घटना की जानकारी दी थी।

कहा था कि जब उससे बात हाे रही थी तभी सन्नी के साथ किसी ने गाली-गलाैज की और उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी।उसकी सूचना पर ही वहां पर पहुंचे परिजन सन्नी काे अस्पताल ले गए, लेकिन वह दम ताेड़ चुका था।

हत्याकांड की तफ्तीश के लिए मंगलवार काे टाउन डीएसपी ने सन्नी के पिता, मां, छाेटे भाई से पूछताछ की। हर्षिता से भी माेबाइल पर बात की। अब हर्षिता के मां-बाप से पूछताछ हाेगी। इस बीच हर्षिता के किसी करीबी रिश्तेदार द्वारा सन्नी काे काॅल कर धमकी देने की रिकाॅर्डिंग पुलिस काे मिली है।

सन्नी ने जबलपुर काॅलेज से ही बीटेक किया। वहीं पर हर्षिता से उसकी दाेस्ती हुई। दाेनाें में माेबाइल पर लंबी बातचीत हाेती थी। इसकी भनक उसके परिजनाें काे भी थी। सन्नी की हत्या के कुछ ही दिन पहले उसे फाेन कर हर्षिता से बात नहीं करने की धमकी भी दी गई थी।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि धमकी की जाे रिकाॅर्डिंग है वह हर्षिता से माेबाइल पर बात से राेकने के लिए ही दी गई है। यह काॅल किसने की, यह भी अब तक स्पष्ट नहीं हाे रहा है।

इधर, इंटरनेट की बाधा के कारण पुलिस अब तक सन्नी, हर्षिता और अन्य लाेगाें के माेबाइल का काॅल डिटेल नहीं खंगाल सकी है। तकरीबन डेढ़ घंटे का सीसी फुटेज मिला है जिसमें काेई महत्वपूर्ण इनपुट नहीं है।
