गैं’गरेप के बाद 50 हजार में सेटिंग, पी’ड़िता पहुंची थाना:घर में पति के ना रहने पर दो युवकों ने किया गैं’गरेप

खगड़िया में एक महिला से गैंगरेप हुआ। इसके बाद पंचायत के दबाब में तीन दिनों तक मामला दबा रहा। पंचायत ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को महेशखूंट थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़िता के पति ने पुलिस को घटना की सारी जानकारी मुहैया कराई।

दरअसल, महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महादलित महिला के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि बीते 18 जून को देर रात 10.30 बजे घर में सोई थी। पति एक शादी में टेंट का काम करने गया था। इस दौरान गांव के ही भूदेव साह के पुत्र राजू साह व स्व अरूण शर्मा का पुत्र मनीष कुमार ने पिस्तौल की नोक पर बारी-बारी से बलात्कार किया। इस दौरान दोनों ने कहा कि थाना में शिकायत किया तो जान से मार दूंगा।

पहले पूछा पति कहां है, नहीं होने पर किया रेप
इधर, पीड़िता के पति ने बताया कि 19 जून को गांव के मुखिया प्रतिनिधि और सरपंच प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों को घटना के बारे में जानकारी दिया। पंचायत के पंच ने पंचायती का तिथि 21 जून को निर्धारित की गई।

तय दिन पर पंच की ओर से आरोपित युवकों पर आर्थिक जुर्माना किया गया। लेकिन उन्होंने इसे देने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोपित युवक फरार हैं।

क्या कहते हैं मुखिया

महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इधर, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक ने बताया कि दुष्कर्म मामले में पंचायत की गई थी। जहां एक आरोपित युवक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जबकि दूसरे युवक पर 25 हजार रुपए जुर्माना किया गया। लेकिन पीड़िता ने फैसले को नहीं माना।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading