भोजपुर में युवक को सांप ने काटा, पहले सांप को मारा…30 मिनट बाद गया अस्पताल

भोजपुर में एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। लेकिन उसे बदला लेने की ऐसी सनक लगी की पहले उसने सांप को ढूंढा। इसके बाद उसे मार दिया। फिर डिब्बे में बंद कर अपने साथ आधे घंटे बाद अस्पताल लेकर पहुंचा।

जहरीले सांप को देखकर लोगों ने कहा कि सांप काफी विषैला है।

मामला गजराजगंज ओपी के पकड़ियाबर का है। युवक और उसके परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर डाला और उसे एक डिब्बे में डालकर सदर अस्पताल ले आए। जहां सांप को डिब्बे में देख इमरजेंसी वार्ड में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

युवक गजराजगंज ओपी के पकड़ियाबर गांव के अजीत सिंह का 18 साल का बेटा ललित कुमार है। ललित ने बताया कि वह अपने घर में सोने से पहले टॉयलेट करने जा रहा था। तभी एक सांप उसके पैर में लिपट गया। जब उसने हटाना चाहा तभी सांप ने डस लिया। सांप के डसने से ललित की धीरे-धीरे तबीयत खराब होने लगी।

जहरीले सांप को भी हम लोगों ने पहले खोजकर उसे अधमरा कर दिया और उसे लेकर आए है ताकि डॉक्टर सांप को देखकर इलाज कर सके। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं जहरीले सांप को देखकर लोगों ने कहा कि सांप काफी विषैला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading