कोरोना से जंगः मुंगेर जेल में कोरोना से ह’ड़कंप, एक कै’दी मिला पॉजिटिव

बिहार के मुंगेर मंडल कारा में फैल गया है। जेल में बंद एक कैदी मिला कोरोना पॉजिटिव मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

छपरा मंडल कारा के डाक्टर और कैदी सहित चार कोरोना पाजिटिव, जेल में मचा हड़कंप  - Four Corona Positives including Doctors and Prisoners of Chhapra Mandal  Jail there was a Stir in

जेल प्रशासन ने पॉजिटिव कैदी के साथ रह रहे 50 कैदियों को अलग अलग कर दिया है और उन सभी कैदियों को   क्वारंटाइन किया गया है। सभी 50 कैदी का एंटीजेन टेस्ट कराया गया है।

लेकिन सुखद बात यह है कि सब की जांच रिपोर्ट नेगेटिव है। किन्तु ऐहतियात के तौर पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सदर अस्पताल से मेडिकल टीम को बुलाया जा रहा है।

जो कैदी पॉजिटिव मिला है वह इस माह के 15 को जेल गया था। उसका भी एंटीजन टेस्ट निगेटिव आया था। लेकिन, आरटीपीसीआर जांच वह पॉजिटिव पाया गया। इसी वजह से एंटीजेन टेस्ट में निगेटिव मिले कैदियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

जेल में बंद सभी बंदियों को कोरोन प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया गया है। वहां काम करने वाले कर्मियों और सुरक्षा बलों को भी सचेत कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.