टैंकर से तेल की जगह गां’जा की इंटरनेशनल त’स्करीः भारत नेपाल सीमा पर डेढ़ करोड़ का गां’जा ज’ब्त

भारत-नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल कस्टम के अधिकारियों ने लैंड कस्टम एरिया आईसीपी के पास से करीब सवा पांच क्विंटल तस्करी का अति प्रशोधित गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। गांजा की यह खेप नेपाली तेल टैंकर में भरकर लाई जा रही थी। टैंकर के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से इस खेप के फॉरवार्ड और बैकवार्ड लिंक की जानकारी ली जा रही है।

टैंकर से तेल की जगह गांजा की इंटरनेशनल तस्करीः भारत नेपाल सीमा पर डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त

डिपार्टमेंट को नेपाल से गांजा की बड़ी खेप ले जाने का इनपुट मिला था। बुधवार की रात कस्टम उपायुक्त पिंकी कुमारी के नेतृत्व में चेकिंग लगाई गई। वीरगंज की ओर से आ रहे नेपाली पेट्रोलियम टैंकर को बॉर्डर पर रोका गया और जांच की गयी।

प्रारंभिक जांच में कुछ नहीं मिला। उसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने चैंबर की छानबीन की। इस दौरान चैंबर में गुप्त तहखाना दिखा। गुप्त तहखाना से जांच में एक के बाद एक कर गांजा के पैंतीस बंडल निकाले गए। तेल टैंकर के भीतर तहखाना देखकर सभी दंग रह गए। टैंकर से बरामद गांजा का वजन सवा पांच क्विंटल आंका गया है।

कस्टम सूत्रों ने बताया कि बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक आंकी गई है। टैंकर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। टैंकर व गांजा जब्त कर लिया गया है। नेपाल से भारत में गांजा की तस्करी का यह बड़ा मामला बताया जाता है।

समझा जाता है कि गांजा की तस्करी नार्थइस्ट में करने की योजना थी। कस्टम अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि गांजा की यह खेप किस गिरोह का है। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

तस्करी का गांजा कहां जाने वाला था। इसे कहां किसने लोड कराया। सीमा पर बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी के बाद सक्रिय गांजा तस्कर गिरोह में हड़कंम्प मच गया है।

इस संबंध में रक्सौल इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि पटना व रक्सौल कस्टम टीम के साथ रक्सौल पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की, जिमसें नेपाली टैंकर से गांजा बरामद हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading