मुजफ्फरपुर में ब्रह्मपुरा भामाशाह रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को अंचल से पहुंची 5 सदस्यीय टीम ने मापी करने के बाद अतिक्रमणकारियों के मकान पर लाल चिह्न लगाया। दूसरी ओर, एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने तीन मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति करते हुए 27 जून को अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया है।
10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ब्रह्मपुरा से भामाशाह द्वार तक रोड व सड़क पर अतिक्रमण की वजह से ब्रेक लगने की खबर दैनिक भास्कर ने 22 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। 23 जून को उप नगर आयुक्त ने एसडीओ पूर्वी को स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने इस सड़क से 27 जून काे अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दंडाधिकारियों के साथ पुलिसबलों की प्रतिनियुक्ति करते हुए इस सड़क से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।
एसडीओ पूर्वी ने भामा साह द्वार से ब्रह्मपुरा-बीबीगंज पथ के पहले किलाेमीटर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर प्रबंधक ओम प्रकाश, बाेचहां के राजस्व कर्मचारी राजा कुमार तथा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन काे 27 जून काे अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया है।

