डीआरएम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पाई खामियां, जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल के डीआरएम नीलमणि ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां पाई। रेलवे के इंजीनियर और ठेकेदारों को फटकार भी लगाई। मामला शेड्स में वायरिंग को लेकर था। इसे शीघ्र दुरुस्त करने को कहा गया।

डीआरएम ने रेलवे अस्पताल का भी निरीक्षण किया। पता लगा कि यहां इलाज से अधिक रेफरल सिस्टम पर भरोसा किया जाता है। जब उन्होंने रजिस्टर की जांच की तो मामला सही पाया गया। उन्होंने रेलवे के डॉक्टर से जानकारी ली। कहा कि अगर कोई कमी है तो उसे बताइए, पूरा किया जाएगा। लेकिन, हर मरीज को रेफर करने का क्या मतलब है।

उन्होंने दवाइयों को कोटा भी बढ़ाने का निर्देश दिया। जंक्शन स्थित प्लेटफॉर्म का भी उन्होंने जायजा लिया। मीडिया से बात करने के दौरान कहा कि वेटिंग एरिया और सिटिंग एरिया को बढ़ाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक यात्री वहां बैठ सकें। फूट ओवरब्रिज का काम भी चल रहा है।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 को पूरी तरह फंक्शनल कर दिया गया है। अब यात्रियों के लिए और भी सुलभ रहेगा। बता दें कि हाल में एक बच्चा पांच का सिक्का उठाने के क्रम में लगेज स्कैनर मशीन में फंसकर जख्मी हो गया था। इस मामले में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जा रहा है। किस स्तर पर लापरवाही हुई है। इसकी जांच होगी।

अग्निपथ हिंसा के बारे में कहा कि रेलवे, स्टेट गवर्नमेंट और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन इसे देख रही है। पिछले चार दिनों में हालात में सुधार हुआ है। अब ट्रेनों का परिचालन भी सुचारू रूप से हो रहा है। सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत कहीं से कोई उपद्रव की सूचना नहीं है। स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading