मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के केजरीवाल ब्लड सेंटर में युवा रक्तदाता ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ रक्तदान किया। इसमें करीब 30 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। वहीं युवाओं ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करके किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है। इस अवसर पर संदीप कुमार, मुकुल, संस्थापक गोपी मेहता, संतोष, महाकाल सेवा दल अध्यक्ष आकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोगों को आसानी से ब्लड मिल सके। इस दौरान रक्तवीरों को अंग वस्त्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मयंक राज, प्रकाश चौहान, आकाश सिंह राजपूत, अमन कुमार मोंटी, अनुज पलरीवाल, आकाश कुमार, रौनक, रेयान आर्यन (बिट्टू), अमरनाथ, आदित्य, सुशांत, शिवा कुमार समेत अन्य मौजूद थे।




