मुजफ्फरपुर : शराब माफिया पुलिस से बचने के लिए अक्सर नए-नए रास्ते अपना रहे हैं। बावजूद इसके द’बोचे जा रहे हैं। अब दिल्ली से आने वाली ट्रेन से शराब की त’स्करी का मामला सामने आया है।
दरअसल जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू को गुप्त सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से आने वाली क्लोन ए स्पेशल ट्रेन से शराब की खेप लाई जा रही है।
ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचते ही थानेदार ने टीम के साथ धा’वा बोला। बोगियों और शौचालय में त’लाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बोगी में शौचालय के समीप एक ला’वारिस हालत में पड़ा हुआ बै’ग मिला। उस बोगी के यात्रियों से पू’छताछ की गई।
लेकिन, किसी ने स्वीकार नहीं किया कि वह बैग किसकी है। टीम ने जब बैग की तलाशी ली तो इसमे से शराब की विभिन्न ब्रांड की बोतल और टेट्रा पैक मिला। इसे जब्त कर लिया गया।

