छपरा : बिहार के छपरा में चौकीदार का पि’स्टल के साथ बार-बालाओं पर रुपये लु’टाने के मामले में पुलिस खु’लासे का दावा कर रही है। पि’स्टल से दिख रहे ह’थियार को पुलिस जब्त करते हुए प्लास्टिक का ला’इटर करार दिया है।
मामला खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर मम्मद पट्टी गांव का था। जहां से चौकीदार का आर्केष्ट्रा में लाइटर वाला पि’स्टल ल’हराते हुए वीडियो सामने आया था।

सोशल मीडिया सहित मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए चौकीदार से पू’छताछ किया तो मामला सामने आया। वायरल वीडियो पुलिस विभाग से जुड़े चौकीदार का होने के चलते पुलिस की कि’रकिरी हो रही थी।
हालांकि चौकिदार पिंटू मांझी का कहना है कि वो वीडियो एक माह पूर्व 7 मई का है। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त चौकीदार तुजारपुर महम्मद पट्टी गांव का रहने वाला है। चौकीदार के भाई का तिलक समारोह था जिसमें लाइटर वाला डब्लिकेट पि’स्टल (खिलौना) है जिसे हाथ मे लिए नर्तकियों को पैसे दे रहा। वहीं वीडियो के बारे में पूछे जाने पर चौकिदार ने बताया कि 7 मई का वीडियो है किसी ने उसे वायरल कर दिया।
वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिस्टल वायरल मामले की जानकारी होते ही चौकीदार को बुलाकर पूछताछ किया गया और वीडियो में दिख रहा पिस्टल भी उसके पास से लेकर देखा गया तो वो पिस्टल जैसा दिखने वाला एक प्लास्टिक का लाईटर निकला। जसके बाद थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकरी देते हुए सारी बात बताई।
