बे’रहमी से घर मे घु’सकर महिलाओं व युवक को डं’डे से पी’टने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट पुलिस द्वारा बे’रहमी से घर मे घुसकर महिलाओं व युवक को डं’डे से पी’टने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि रात में पुलिस की टीम एक घर में पहुंचती है। कमरे में सर्च किया जाता है। इस दौरान वहां मौजूद एक युवती इसका वीडियो बना रही है। वहीं, एक महिला इस पुलिस का’र्रवाई का वि’रोध भी कर रही है। पुलिस के साथ वह ज’मकर वि’वाद भी करती है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी डं’डे से उसे पी’टने लगता है। ची’ख पु’कार म’च जाती है।

ये वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वा’यरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में गायघाट के रामनगर की सरिता सिंह ने SSP को आवेदन भी दिया है। बताया कि वे लोग रात में घर में सो रहे थे। इसी दौरान दरोगा कुमार प्रमोद और अनुपलाल समेत 12-13 पुलिस जवान जबरन घर पर आते हैं। फिर दरवाजा खु’लवाते हैं। सामान इधर-उधर फेंकने लगते हैं। यह देखकर उनका बेटा अक्षय पूछता है कि किस के’स में आप लोग यहां आएं हैं। इतना सुनते ही पुलिस वाले आग ब’बूला हो जाते हैं। बे’रहमी से उसे पी’टने लगते हैं। इसका वि’रोध जब वहां मौजूद महिलाएं करती हैं तो उन्हें भी डं’डे से मा’रा जाता है।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस वाले महिला को बाहर आने के लिए बार-बार अनुरोध कर रहे हैं। महिला और एक युवती खिड़की से वीडियो बना रही है। पुलिसकर्मी से सर्च वारंट की मांग करते हैं। पुलिस वाले कहते हैं आप बाहर आएये। आपको कागज दिखाया जाएगा। दरवाजा खोलने के लिए कहा जाता है। अंदर से ही बहुत देर तक नोकझोंक होती है। फिर दरवाजा खोला जाता है। महिला कहती है आप लोग हमेशा इसी तरह रात को घर में घुस जाते हैं। पूरे गांव में हमारी बदनामी हो रही है। आप लोग पर हम केस करेंगे। बावजूद इसके पुलिस वाले तलाशी लेने में व्यस्त दिखते हैं।

DSP ईस्ट मनोज पांडेय ने कहा कि शराब धंधेबाज़ दीपक सिंह जो कई के’स में वां’छित है। उसकी गि’रफ्तारी को लेकर रेड करने पुलिस गयी थी। लेकिन, उसने घर की महिलाओं को आ’गे कर दिया। जब पुलिस ने दीपक सिंह को दबोचा तो महिलाओं समेत अन्य ने मिलकर पुलिस पर ह’मला कर दिया और दीपक को भगा दिया। इस बात को लेकर वि’वाद हुआ था। लेकिन, पुलिस द्वारा पि’टाई की बात नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.