आजकल बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खूब बातें हो रही हैं। धीरे-धीरे दोनों अपने रिलेशन को खुलकर दुनिया के सामने ला रहे हैं । अक्सर मलाइका और अर्जुन पार्टी करते तो कभी डेट पर जाते देखे जाते है।अब ये दोनों मीडिया के कैमरों से नहीं डरते और हेलो-हाय करके आगे बढ़ जाते हैं ।वैसे तो जब भी इनके रिश्ते के बारे में सवाल किया जाता है तो दोनों इग्नोर कर देते हैं । हाल ही में एक क्रिकेटर ने इन दोनों के रिश्ते की पोल खोल दी है। जी हां, दोनों के प्यार की हवा क्रिकेट जगत को भी लग चुकी है दरअसल, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ‘कॉफी विद करण 6’ में पहुंचे थे । यहां दोनों क्रिकेटर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए । केएल राहुल ने बताया कि वो बॉलीवुड की हॉट मॉम मलाइका अरोड़ा पर मरते थे ।

केएल राहुल कहते हैं कि उन्हें पहले मलाइका बहुत पसंद थीं लेकिन अब वो उनका क्रश नहीं रहीं । इस पर करण जौहर ने केएल राहुल ने पूछा कि ऐसा क्यों हुआ । इस पर केएल राहुल कहते हैं, ‘क्योंकि अब वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं ।’
केएल राहुल के इस खुलासे के बाद मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ छिपाने को रह नहीं जाता है ।

पिछले दिनों मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के साथ नया साल मनाया था । मलाइका का हाथ पकड़े नजर आए अर्जुन ने संजय कपूर के घर पर एंट्री ली थी । संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी । इस फोटो के कैप्शन में संजय कपूर ने लिखा था- ‘फैमिली’ ।
