सपने में पिता को देख किया अंतिम संस्कार:बेगूसराय में 7 साल से गायब थे पिता, बेटे का दावा- सपने में कहा, मैं म’र गया हूं

बेगूसराय में एक बेटे ने 7 साल से गायब अपने पिता का अंतिम संस्कार किया है। मामले में दिलचस्प बात यह है कि गायब पिता ने खुद सपने में आकर बेटे को अपना अंतिम संस्कार करने को कहा। ऐसा दावा बेटे ने ही किया है।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते मुकेश चौधरी।

घटना वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला गांव का है। यहां के विश्वनाथ चौधरी उर्फ ड्राइवर चौधरी (70 साल) का अंतिम संस्कार उनके बेटे मुकेश चौधरी ने आज सोमवार को किया है। इसके लिए उसने पिता के नाम से पुतला बनाया। इसमें गांव के सभी लोगों ने शिरकत की।

लापता शख्स के पुत्र मुकेश चौधरी ने बताया कि 7 साल पूर्व मेरे पिता नौला से दिल्ली के लिए गए थे। लेकिन आज तक वापस नहीं लौट सके। रिश्तेदारों सहित विभिन्न जगहों पर खोजबीन किया। लेकिन लापता पिता नहीं मिल सके। हाल में ही मेरे छोटे भाई विनोद चौधरी को रात में अचानक सपना में दिखे औऱ कहा कि मेरी मृत्यु हो गई है।

मेरा श्राद्ध कार्यक्रम कर दो। इसके बाद हमने पंडित जी से बात की। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आज सोमवार का दिन निकाला था। इसलिए आज पूरे विधि-विधान से हमलोगों ने गंगा तट के सिमरिया घाट पर यह कर्म किया है।

बता दें कि विश्वनाथ चौधरी के 5 बेटे और दो बेटियां हैं। सात साल पहले वह अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली गए थे, लेकिन वापस घर नहीं आ सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.