करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ बैंक का दलाल, पुलिस से न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिलाएं

बेगूसराय में महिलाओं के नाम पर करोड़ो रुपया का ऋण लेकर समूह चलाने वाले एक सख्स के फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराया है । घटना बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के सावत पंचायत अंतर्गत खराज धुनिया टोला की ।

 

इस जालसाजी के संबंध में बताया जाता है कि मोहम्मद मसूद नामक व्यक्ति सामत पंचायत के मटिहानी बखड्डा खराज, सावत समेत महिला का ग्रुप निजी बैंकिंग के द्वारा चलाया जा रहा था जिसमें मसूद ने धोखाधड़ी कर तकरीबन डेढ़ करोड़ से ऊपर की राशि महिला के खाते से अपने खाते में लेकर परिवार समेत चंपत हो गया है।

इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के महिलाओं में काफी आक्रोशित होकर थाना पहुंची वही अपनी ठगी की आप बीती बताई । वही सैकड़ो की संख्या में महिलाएं न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर कहा रही है।

थाने में आवेदन देकर पीड़िता जानकी देवी अहनाज खातून अनीशा खातून, शोला देवी अफरोज खातून पूनम देवी आरती देवी निशा कुमारी फूलों देवी चुनचुन देवी खुशबू कुमारी विमल देवी अरुलिया देवी शबनम खातून गुलशन खातून शहनाज खातून विमला देवी से करूं महिला समेत पुलिस प्रशासन से उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए भगोड़े मसूद को गिरफ्तार कर राशि मुहैया कराने का मांग किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.