सीतामढ़ी में फिर मिले चार नए कोरोना संक्रमित:स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जांच, सख्ती बरतने का दिया गया निर्देश

सीतामढ़ी जिले में फिर से 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सदर अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में बुधवार की शाम आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में जिले के 4 सैंपल जांच में कोरोना संक्रमित मिला है। इसमें रुन्नीसैदपुर प्रखंड के रहने वाले 3 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, एक बैरगनिया प्रखंड का एक कोरोना जांच सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Public statement for collaboration on COVID-19 vaccine development

1 दिन में 4 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। जांच के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है। बता दें कि जिले में 25 दिनों में 18 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 13 नए संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

इसकी सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र प्रसाद ने पुष्टि की है। सीएस ने बताया कि मिल रहे संक्रमितों में वायरस कमजोर है। यही कारण है कि सप्ताह भर के इलाज में ही संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.