घर में सोने के दौरान दादी और पोती के ऊपर गिरा पंखा, क’रंट लगने से मौ’त

मोतिहारी : मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना के सिसहनी गांव के चटाई टोला में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक दादी और पोती बताई जा रही हैं। मृतक की पहचान जय नारायण मुखिया की पत्नी 45 वर्षीय फूलमती देवी और उसकी पोती 6 वर्षीय दीपा कुमारी कर रूप में हुई।

Independent Khabar - हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्चे की  मौत.. इलाकेमें मातम पसरा ..

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में सोने के दौरान अचानक दोनों के शरीर पर पेडेस्ट्रल पंखा गिर गया, जिससे दोनों को बिजली का करंट लग गया। घटना में दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को लगी, सभी हल्ला करने लगे। इसके बाद घर के आसपास के लोग जमा हुए। फिर बिजली का लाइन काटा गया। जिसके बाद दोनों के शव को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दादी-पोती की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सभी रोने चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने परिजनों को शांत कराया। घटना की जानकरी पकड़ीदयाल पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पकड़ीदयाल डीएसपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में सूचना मिली कि सिसहनी गांव में बिजली की चपेट में आने से दादी पोती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.