विराट ने लिख डाली भारतीय क्रिकेट की सुनहरी इबारत

विराट कोहली ने आज से करीब चार साल पहले जिस सिडनी ग्राउंड में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से टेस्ट की कमान संभाली थी उसी मैदान में उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सुनहरी इबारत लिख डाली।
पिछले 72 वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज न जीत पाने का दाग विराट एंड टीम ने मिटाकर  खुद का नाम इतिहास के पन्नों में लिखवा लिया । चौथा व अंतिम टेस्ट भले ही बारिश के चलते ड्रॉ छूटा लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर दिखा दिया कि क्यों वह नंबर एक है।
टीम ने इस सीरीज जीत के दौरान कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियन, जबकि दुनिया की पांचवीं टीम बनी। इससे पहले इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।


ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने विराट कोहली। इससे पहले टीम इंडिया ने 71 साल में कभी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती में मात देने में  असफल रही थी ।कप्तान कोहली का नाम अब क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की विदेश में यह चौथी जीत रही। इसी के साथ विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विराट कोहली ने सौरव गांगुली की बराबरी की। कोहली की कप्तानी में अब तक विदेशी सरजमीं पर जीत- 2015 में बनाम श्रीलंका 2-1, 2016 में बनाम वेस्टइंडीज 2-0, 2017 में बनाम श्रीलंका 3-0 और 2018-19 में बनाम ऑस्ट्रेलिया 2-1 रही।


भारत ने अपनी पहली पारी खेल कर ऑस्ट्रेलिया को 300 रन पर समेट दिया था। पिछले 30 वर्षों में अपनी सरजमीं पर पहली बार फॉलोऑन खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना विकेट खोए छह रन बनाए थे। लेकिन बारिश के चलते अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.