ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए बुमराह को दिया गया आराम

इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वन-डे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया जमीन पर बुमराह की टीम इंडिया के  ऐतिहासिक 2-1 टेस्ट सीरीज जीत में रही थी अहम भूमिका । बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। यही नहीं सिद्धार्थ कौल को भी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला खिलाड़ियों के कार्यभार का प्रबंध पर्याप्त तरह से करने को ध्यान में रखते हुए लिया है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में फिट रहने के लिए यह आराम दिया गया है।

25 वर्षीय जसप्रीत बुमराह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट में 9 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने है । उन्होंने यह कमाल बॉक्सिंग-डे टेस्ट में किया था।
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 157.1 ओवर गेंदबाजी की और 17 की औसत से 21 विकेट चटकाए।

बताते चले कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होगा जो 18 जनवरी तक चलेगा । इसके बाद 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी। 10 फरवरी से तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

फरवरी और मार्च में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से भारत का दौरा करेगी। इस दौरान पांच वन-डे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading