फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पोस्टर किया गया जारी

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पहला पोस्टर सोमवार को किया गया जारी । फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय का ऐसा मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है। विवेक ये मानते हैं कि वो असल जिंदगी में भी प्रधानमंत्री के फैन हैं।


फिल्म के पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कहा- वह उम्मीद करते हैं कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक वह और ज्यादा बेहतर व्यक्ति बन जाएंगे। उन्होंने कहा- मैं बहुत भाग्यशाली हूं। आज, मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे मैंने 16 साल पहले ‘कंपनी’ के दिनों में महसूस किया था। मैं इस फिल्म के लिए भी उसी तरह की भूख महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह किसी भी अभिनेता के लिए जीवन भर की भूमिका है। मीडिया से बात करते हुए विवेक ओबोरॉय ने कहा की – मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं बेहतर अभिनेता और बेहतर इंसान बनूं। विवेक ने कहा- नरेंद्र मोदी दुनिया के बड़े राजनेताओं में से एक हैं और उनके व्यक्तिगत गुणों को परदे पर लाना मेरे लिए किसी अविश्वसनीय चुनौती से कम नहीं है। मैं चाहता हूं कि आप सभी का आशीर्वाद मिले ताकि हम इस अविश्वसनीय यात्रा को पूरा कर सकें।


फिल्म के पोस्टर में विवेक भगवा रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा है और इसके साथ लिखा है, ‘देशभक्ति ही मेरी शक्ती है’। विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। वैसे तो सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
पोस्टर का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 23 भाषाओं में किया। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।  इस फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं और इसका प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। संभव है कि फिल्म आम चुनाव से पहले रिलीज कर दी जाएगी ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading