साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी “सिंबा”

बॉलीवुड मसाला : रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिंबा’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म में शामिल हो गई है । इस फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने  किया है। दर्शकों ने रणवीर के साथ सारा अली खान की जोड़ी को खूब पसंद किया । ‘सिंबा’ ने 10 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के सुपरहिट होने की खुशी में रोहित शेट्टी और ‘सिंबा’ की पूरी टीम ने सक्सेस पार्टी रखी । पार्टी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची । साथ ही दीपिका पादुकोण भी पार्टी में पति रणवीर के साथ नर आईं ।
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, अजय देवगन और काजोल ने भी इस सक्सेस पार्टी में शिरकत की। पार्टी की कई इनसाइड फोटो और वीडियोस  सामने आए हैं । रणवीर सिंह और  फिल्म सिंबा की  पूरी  टीम सक्सेस से फूले नहीं समा रही है।
एक तस्वीर में करण जौहर, दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी दीपिका के आगे सिर झुकाए खड़े हैं । वहीं दीपिका इन तीनों को आशीर्वाद दे रही हैं । फिल्म में रणवीर सिंह ने एसीपी संग्राम भालेराव का रोल निभाया है जो कि एक भ्रष्ट ऑफिसर होता है।

हालाँकि ‘सिंबा’ से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी । पद्मावत ने पहले ही दिन 24 करोड़ की ओपनिंग की थी। अगर वोर्क्फ्रोंत की बात करे तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय है। ये वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा । गली बॉय में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट बॉय रैपर के रोल में नजर आएंगे। गली बॉय में आलिया भट्ट भी रणवीर के अपोजिट दिखाई देंगी  ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading