मुंगेर में आपस में भि’ड़े पड़ोसी:घर पर प’त्थर फें’कने का आ’रोप लगाकर जमकर पी’टा

मुंगेर : मुंगेर में शुक्रवार की देर रात जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर इलाके में मारपीट की घटना घटित हुई ।इस घटना एक ही परिवार में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Halchal India, Author at Halchal India - Page 101 of 455

इस संबंध में घायल 18 वर्षीय किशन कुमार ने कहा कि हमारा पड़ोसी सीताराम पोदार अपने तीन पुत्र एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर लोहे की रॉड कुल्हाड़ी से हम लोगों के परिवार पर हमला कर दिया।

इस मारपीट में मेरे 50 वर्षीय पिता उमेश रजक 45 वर्षीय मां नीलम देवी 14 वर्षीय छोटा भाई कन्हैया कुमार एवं 12 वर्षीय भाई महादेव कुमार घायल हो गया हम लोग इसकी जानकारी देने फरीदपुर ओपी पहुंचे जहां पहले इलाज करा कर आने की बात कही गई उसके बाद हम लोग जमालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया घायलों ने कहा कि हमारा पड़ोसी मन भर चुका है।

हमेशा मारपीट करते आता है देर रात की हम लोग पर घर में पत्थर मारने का झूठा आरोप लगाकर हम लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायलों ने कहा कि हमारा पड़ोसी दबंग है। वह हमेशा लोगों के साथ मारपीट करते आ रहा है। पैसे वाला है। स्थानीय लोग कुछ नहीं करते। तभी तो हम लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट किया और हम लोगों को बचाने कोई नहीं आया ।हम लोगों को पुलिस पर ही भरोसा है हमें न्याय चाहिए।

बोले थाना अध्यक्ष

इस संबंध में जमालपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि फरीदपुर ओपी क्षेत्र में यह घटना देर रात घटित हुई है। घटना की जानकारी है। अभी सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर भेजा गया है ।इलाज के दौरान सभी की बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading