18 महीने की थी डेडलाइन:नाला नहीं बनने से गंदा पानी से होकर जैन मंदिर में जाने को मजबूर हैं श्रद्धालु

भागलपुर : नाथनगर के जैन मंदिर राेड में नाला निर्माण का कार्य 2020 सितंबर में शुरू हुआ पर अब तक पूरा नहीं हाे सका है। दाे वर्ष में छह बार यहां कार्य बंद हाे चुका है।

जैन मंदिर राेड पर जमा नाला का पानी। इससे श्रद्धाालुओ को दिक्कत हो रही है। - Dainik Bhaskar

लिहाजा वहां के लाेगाें की परेशानी पहले की तरह ही बनी है। इस बरसात भी श्रद्धालुओं काे नाला के पानी से होकर मंदिर में प्रवेश करना पड़ेगा। अब ताे मंदिर प्रबंधन काे इस बात का डर है कि पानी से कहीं मंदिर की दीवार न गिर जाए।

क्याेंकि इससे पहले कई बार मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार गिर चुकी है। अब ताजा बहाना पत्थर की कीमत में वृद्धि हाेना बताया जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि 2012 से ही लगातार नाला व राेड निर्माण की मांग उठ रही है और अफसर भी और अश्वासन की घुट्टी पिलाए जा रहे हैं। नए नगर आयुक्त याेगेश सागर से भी मंदिर प्रबंधन ने मुलाकात कर समस्या की जानकारी दी थी।

खुद नगर आयुक्त ने भी निरीक्षण में वहां परेशानी देख कहा था कि निर्माण जल्द पूरा हाेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आठ सितंबर काे दाे कराेड़ 20 लाख की लागत से याेजना का शिलान्यास हुआ था। एजेंसी काे 18 महीने के अंदर ही निर्माण पूरा करना था।

यह मियाद कब की पूरी हाे चुकी है। मंदिर प्रबंधन के सुनील जैन का कहना है कि अब और कितना वक्त लगेगा, यही समझ में नहीं अा रहा है। कब काम शुरू हुआ और क्यों बंद करना पड़ा सितंबर 2020 में याेजना का शिलान्यास हुआ था नवंबर 2020 में नाला व राेड निर्माण का कार्य शुरू हुआ दिसंबर 2020 में जैन मंदिर की दीवार गिरने से निर्माण रुका पांच दिन बाद कार्य शुरू हाेते ही पाइप लीकेज से फिर काम बंद हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading