भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर टेस्ट सीरीज अपने नाम कर लिया । इस जीत की खुशी में अदाकारा प्रीति जिंटा ने टीम इंडिया को ट्विट कर बधाई दी। अपने इस ट्वीट के चलते प्रीति जिंटा खूब ट्रोल की जा रही है। दरअसल, प्रीति ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बधाई हो, भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियन टीम बनने पर ।’ बस एक छोटी सी गलती के चलते यूजर्स ने प्रीति को बहुत ट्रोल किया । दरअसल, भारत, ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच जीतने वाली नहीं बल्कि टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशियन टीम है ।

आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर पर ट्रोल्स ने कमेंट्स की ऐसी बौछार की, कि उनके फैन्स भी उन्हें नहीं बचा सके। प्रीति अपने इस ट्वीट से इतना ट्रोल हुईं कि उन्होंने इसे डिलीट करना ही बेहतर समझा । एक यूजर ने लिखा- एक और करेक्शन बता दूं कि लड़के इस बार लड़के मैन इन ब्लू नहीं.. मैन इन व्हाइट थे । ये टेस्ट सीरीज थी, यूजर ने प्रीति को बताया कि ये टेस्ट मैच नहीं टेस्ट सीरीज थी ।
एक और यूजर ने लिखा कि- ‘आधी जानकारी बहुत खतरनाक होती है’। बता दें कि प्रीति जिंटा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ रिलीज हुई थी । इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड हीरो थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई ।
